A2Z सभी खबर सभी जिले कीदेशमध्यप्रदेश

बेटियाँ बोझ नहीं, भविष्य हैं राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रेरणादायी आयोजन

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सजी बेटियों की मुस्कान समाज के लिए आत्मविश्वास और सम्मान-संतोष अग्रवाल..

बेटियाँ बोझ नहीं, भविष्य हैं राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रेरणादायी आयोजन

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सजी बेटियों की मुस्कान समाज के लिए आत्मविश्वास और सम्मान संतोष अग्रवाल..

कटनी राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत में एक अत्यंत प्रेरणादायी और भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसने बेटियों के प्रति सम्मान विश्वास और सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी बृतेश जैन ने की तथा आयोजन परियोजना अधिकारी संतोष कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को संदेश देना था कि बेटियाँ किसी से कम नहीं हैं बल्कि वे परिवार समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। राष्ट्रीय बालिका दिवस प्रतिवर्ष 24 जनवरी को मनाया जाता है। इसका प्रमुख उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करना लैंगिक समानता को बढ़ावा देना बालिकाओं को शिक्षा सुरक्षा और सम्मान दिलाना तथा बाल विवाह भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता फैलाना है। यह दिवस समाज को यह सोचने पर मजबूर करता है कि जब बेटियों को अवसर मिलता है तो वे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहराती हैं। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्री संतोष कुमार अग्रवाल ने अपने शब्दों में कहा आज की बेटियाँ ही कल का भारत गढ़ेंगी। हमें बेटियों को बोझ नहीं वरदान समझना होगा। जब तक समाज बेटियों को समान अधिकार शिक्षा और अवसर नहीं देगा तब तक सशक्त राष्ट्र का सपना अधूरा रहेगा। प्रत्येक अभिभावक का कर्तव्य है कि वह अपनी बेटी को आगे बढ़ने का पूरा अवसर दे। उनके इन प्रेरणादायी शब्दों से उपस्थित बालिकाओं में नया आत्मविश्वास और उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान पर्यवेक्षक संध्या शुक्ला एवं श्वेता गोस्वामी द्वारा बालिकाओं को भारतीय समाज में लड़कियों के महत्व अधिकार आत्मनिर्भरता और प्रगति के विषय में जागरूक किया गया। बालिकाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु मेंहदी प्रतियोगिता कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली बालिकाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को प्रथम द्वितीय तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करते समय बालिकाओं के चेहरों पर गर्व और आत्मविश्वास की चमक स्पष्ट दिखाई दी।कार्यक्रम में सीईओ श्री बृतेश जैन सीडीओ श्री संतोष अग्रवाल सीएमओ श्री मनीष परते पर्यवेक्षक कीर्ति बानकर संध्या शुक्ला मीना तिवारी श्वेता गोस्वामी कलावती गौतम नंदा बैरागी रितु ठाकुर सतेंद्र सोनी सहित बड़ी संख्या में बालिकाएँ एवं महिलाएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि हर बालिका को शिक्षा सम्मान और समान अवसर दिलाने के लिए समाज मिलकर प्रयास करेगा। यह आयोजन न केवल एक कार्यक्रम रहा बल्कि बेटियों के उज्ज्वल भविष्य का सशक्त संदेश बनकर उभरा।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!