

कप्तानगंज- आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को सुबह लगभग 8:15 बजे देवा शरीफ दर्शन के लिए जा रही एक ईको कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन संख्या UP 58 R 2902 पिकौरा कट से पहले अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार सात लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईको वाहन चालक हाफिज उस्मान गनी पुत्र फैजुद्दीन (उम्र 35 वर्ष) निवासी नौरो, थाना बखिरा, जनपद संत कबीर नगर, यात्रियों को लेकर देवा शरीफ दर्शन के लिए जा रहे थे।
दुर्घटना में घायल हुए लोगों में
राजकुमार पुत्र गणपति (48 वर्ष) निवासी भटहट बाजार, थाना गुलरिया, जनपद गोरखपुर,
हाजी फैजुद्दीन पुत्र शाह मोहम्मद (65 वर्ष),
शकील अहमद पुत्र सफी मोहम्मद (35 वर्ष),
उम्मे कुलसुम पुत्री उस्मान गनी (12 वर्ष),
मोहम्मद इदरीश पुत्र शरीफ (35 वर्ष) तथा
सलमा खातून पत्नी मोहम्मद शरीफ (30 वर्ष) शामिल हैं।
दुर्घटना में चालक हाफिज उस्मान गनी और बच्ची उम्मे कुलसुम को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज से जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का उपचार सीएचसी कप्तानगंज में किया गया।
बताया जा रहा है कि घने कोहरे के कारण आगे चल रहे ट्रक संख्या UP 53 ET 2768 से ईको कार की टक्कर हो गई, जिससे वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कार पलट गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस बल की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर घायलों के परिजन मौजूद हैं।
पुलिस के अनुसार स्थिति पूरी तरह सामान्य है और यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।