
*हुसैनाबाद में सघन वाहन जांच, 38 दोपहिया चालकों का चालान*
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में जिला परिवहन विभाग और थाना पुलिस के संयुक्त अभियान में सघन वाहन जांच की गई। इस दौरान हेलमेट न पहनने, वैध कागजात नहीं रखने व यातायात नियमों के उल्लंघन पर 38 दोपहिया वाहन चालकों का चालान किया गया।
जुर्माना वसूली के बाद वाहन छोड़ दिए गए। हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा।