A2Z सभी खबर सभी जिले की

नीमराना में आयोजित किया गया मेगा पौधारोपण कार्यक्रम

वन मंत्री संजय शर्मा ने किया उद्योगपतियों के साथ संवाद

वन मंत्री संजय शर्मा ने शुक्रवार को नीमराना के रीको एरिया में मेगा पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया और उद्योगपतियों से संवाद किया। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान’ के तहत पौधारोपण किया और पर्यावरण संतुलन एवं संरक्षण का संदेश दिया। शर्मा ने कहा राज्य सरकार ने पिछले मानसून में 7 करोड़ से अधिक पौधे लगाए और इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

इस दौरान नीमराना में लगे उद्योगों के प्रबंधन ने लगभग 3 लाख पौधे लगाने का महासंकल्प लिया है, जिसमें अभी तक करीब 2 लाख 30 हजार से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके हैं।

वन मंत्री ने उद्योगपतियों की समस्याओं और सुझावों को सुना और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयासों से उद्योगों को पानी उपलब्ध करवाने के प्रयास करेंगे। वन मंत्री ने बहनों से राखी बंधवा कर सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। वन मंत्री ने प्रदूषण मंडल की सिंगल यूज प्लास्टिक बैन की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए कपड़े के बैग का वितरण किया।

Related Articles

कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र बिश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती शालिनी राज, एसडीएम श्री महेंद्र यादव, पुलिस उपाधीक्षक श्री सचिन शर्मा, रीको वरिष्ठ क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री राहुल भट्ट, अधीक्षण अभियंता विद्युत श्री मनोज गुप्ता, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी श्री राजकुमार सेहरा, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक रीको श्री आर.के. सिंह, एसोसिएशन अध्यक्ष  कृष्ण गोपाल कौशिक,  राहुल डाबर,  राहुल आजाद, चेतन आर्य, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद राजस्थान चैप्टर स्थाई सदस्य रुक्मणी कौशिक, थानाधिकारी राजेश मीणा ने भी पौधारोपण कर शुक्रवार को लगाए गए पौधों की सुरक्षा और उन्हें जीवित रखने की जिम्मेदारी ली।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!