A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधार्मिकविदिशा

पीले चावल देकर केशव बस्ती के हिन्दू सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्यौता

सिरोंज। 11 जनवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन में सहभागिता करने के लिए समाज के नागरिकों ने पालीवाल कॉलोनी में जन जागरण अभियान चलाया। केशव बस्ती के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक एक और दो के नागरिकों को हिन्दू सम्मेलन में आमंत्रित करते के लिए संपर्क दल में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल रहीं । रविवार को पालीवाल गार्डन में सामाजिक समरसता एवं संगठित हिन्दू समाज की एकजुटता को लेकर आयोजित होने वाले बस्ती सम्मेलन के प्रचार प्रसार एवं तैयारियों को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है। संपर्क के दौरान माइक से आयोजन में शामिल होने की सूचना देने के साथ महिलाएं पीले चावल देकर चूल से सम्मलेन में आने का न्योता दे रही थी। रविवार को होने वाले विशाल हिन्दू सम्मेलन में समरसता भोज का भी आयोजन होगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!