A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:जमीनी विवाद को लेकर फिर हुआ खूनी संघर्ष 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहय्या में एक बार फिर खूनी संघर्ष हो गया जिसमें पुलिस ने दोनों ओर से डेढ दर्जन से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

दोनों ओर से डेढ दर्जन से अधिक नामजद 

Related Articles

बीते दो दिन पहले करहय्या में खूनी संघर्ष हुआ था जिसपर दो लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसी मामले को लेकर पुलिस ने पांच लोगों पर घर में घुसकर मारपीट का मामला दर्ज किया था। लेकिन मुकदमा दर्ज होने की अगली सुबह फिर दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया जिसपर पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर जयकरन, मिश्रीलाल, रोहित,मोनू, नरसिंह, बलबीर,हरीश, अजय, कल्लू और दूसरे पक्ष के अमित और अमित की पत्नी, किशोरी लाल और किशोरी लाल की पत्नी,उमेश और उसकी पत्नी तथा परिवार के अन्य सदस्यों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताते चलें कि उक्त दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो रहा है जो अभी और बढने की उम्मीद है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!