A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:35क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक मोहित कुमार अपराध और अपराधियों की रोकथाम और लम्बित विवेचनाओं के सिलसिले में क्षेत्र में थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि, एक व्यक्ति गहबरा से रीवन की ओर बैग लेकर जा रहा है जिसमें संदिग्ध वस्तु है। मुखबिर की बात पर विश्वास कर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रीवन के प्रायमरी स्कूल के पास व्यक्ति को रोक कर पूछताछ की तो व्यक्ति ने अपना नाम रीवन निवासी जालिम कुशवाहा बताया और बैग की तलाशी लेने पर उसमे पैंतीस क्वार्टर मस्तीह ब्रांड देशी शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध दवा /स्वापक औषधि अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button