
हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर। पंचायतों की अपनी आय सशक्त स्थानीय शासन की नींव के तहत ब्लाक सभागार में ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों, पंचायत सहायकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव ने किया।
उपनिदेशक पंचायत के निर्देशन में जिला पंचायत रिसोर्स सेन्टर महोबा द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में ब्लाक के समस्त ग्राम प्रधान, पंचायत सचिवों, पंचायत सहायकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में आय के सृजन ओएसआर का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
राज्य प्रशिक्षक किरन लाला ने ओएसआर के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि पंचायत अधिनियम की धारा 37, 99, 38, 40, 41 के तहत पंचायते करो उपज शुल्क, दंड, जुर्माना, राजस्व वसूली, लेखा परीक्षा आदि से पंचायतों की आय बढ़ा सकती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव ने कहा कि पंचायतो में अधिकार निहित है कि वह कैसे केंद्र एवं राज्य सरकार से मिलने वाले बजट के अलावा अपनी आय बढ़ाकर पंचायतों का विकास करा सकती है। पंचायत सहायक सुरेश कुमार ने पंचायत के अधिकारों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। मास्टर ट्रेनर श्याम जी मिश्रा ने पंचायती राज मंत्रालय द्वारा विकसित किए गए ओएसआर पोर्टल की विस्तार से जानकारी प्रदान की। डीपीआरसी महोबा के सहायक फैकल्टि इरफान अहमद ने कॉमन सर्विस सेंटर, आधार अपडेट, बैंकिंग कर स्पान्डेन्ट की विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण में ग्राम प्रधान छेदीलाल निषाद, चंद्रपाल प्रजापति, रामखिलावन श्रीवास, आसाराम प्रजापति, लल्ला सिंह चंदेल, अरविंद निषाद, राज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

