A2Z सभी खबर सभी जिले की

104 वर्ष की आयु में किया नेत्रदान

चलो करें नेत्रदान : बने किसी की आँखों का वरदान



रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। नेत्रदान महादान, रक्तदान जीवनदान को चरितार्थ करते हुए सिंघाना में सिर्वी समाज के प्रतिष्ठित सिंदड़ा परिवार में स्व.ओंकार सिंदड़ा की धर्मपत्नी व नैनाजी, गोमाजी, स्व. मोतीलाल,स्व. रामालाल, हीरालाल की माताजी तथा गोपाल,जगदीश, अनिल, सुनील, नीलेश, कमल, अजय, पिंटू, भूपेंद्र एवं दीपेश की दादी माँ श्रीमती बालीदेवी सिंदड़ा का 104 वर्ष की आयु में प्रभूमिलन हो गया। मृत्यु पश्चात रक्त ज्योति मंच सिंघाना की सक्रियता तथा परिवार की सहमति से नेत्रदान का निर्णय लिया गया।

चलो करें नेत्रदान, बने किसी की आँखों का वरदान

नेत्रदान-महादान के इस पुनीत कार्य हेतु रक्त ज्योति मंच सिंघाना द्वारा एम.के. इंटरनेशनल आई बैंक इंदौर के बड़वानी प्रभारी डॉ. चक्रेश पहाड़िया को सूचना दी उन्होंने अपनी टीम के साथ पहुंच कर नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण की । माताजी की आंखें दो अंधेरी जिंदगियों को रोशन करेगी।

रक्त ज्योति मंच प्रभारी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार द्वारा लिया गया निर्णय समाज में प्रेरणा का उदाहरण है । जो अन्य समाज जनों को भी प्रेरित करता रहेगा नेत्रदान जैसे कार्य के लिए समाज में नई सोच के साथ-साथ जागरूकता आवश्यक है। सिंदड़ा परिवार को बहुत-बहुत साधुवाद परमपिता परमात्मा आपके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें साथ ही दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!