A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:कोहरे के चलते दलहनी और तिलहनी फसलों को नुकसान

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। बगैर बरसात के लगातार पड़ रहे कोहरे से दलहन एवं तिलहन की फसलों से 50 फीसदी फूल नष्ट हो गया है। साथ ही ठंड में लगातार वृद्धि होने से इन फसलों में पाला पड़ने की संभावना बढ़ने लगी है। इससे किसान चिंतित हो उठा है। शनिवार को 2:00 बजे के आसपास सूर्य देव के दर्शन हुए, लेकिन धूप में बेअसर साबित हुई। गलन में कोई फर्क नहीं पड़ा।

बगैर बरसात के पिछले एक सप्ताह से जोरदार कोहरा पड़ रहा है। यह कोहरा दलहन में मटर, मसूर,चना, अरहर, तथा तिलहन में सरसों, अलसी, तोईया पर विपरीत असर डाल रहा है। किसानों के अनुसार कोहरे से दलहनी एवं तिलहनी फसलों का 50 फ़ीसदी फूल नष्ट हो गया है। ठंड में लगातार वृद्धि होने से इन फसलों में पाला पड़ने की संभावना बन गई है। इससे किसान परेशान है। किसान मानसिंह भदौरिया, ऐनुद्दीन, उस्मान खान,मेवालाल विश्वकर्मा, बच्चा कुशवाहा, घसीटा कुशवाहा आदि ने बताया कि बारिश के पूर्व जब भी कोहरा पड़ा है। फसलों को नुकसान पहुंचाता है। इस वर्ष भी बगैर बारिश के घना कोहरा फसलों को क्षति पहुंचा रहा है। कृषि रक्षा इकाई के तकनीकी सहायक अजित कुमार शुक्ला भी मानते हैं कि बगैर बरसात के पड़ने वाला कोहरा और अत्यधिक ठंड दलहनी तिलहनी फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। किसानों को फसलों से बचने के लिए पानी लगना चाहिए और मेड के आसपास धुंआ करना चाहिए। इससे फसलों को पाले से बचाया जा सकता है।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button