

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर।बुण्देलखण्ड के अमर सपूत,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, बुंदेलखंड केसरी और सामाजिक समरसता में अग्रणी भूमिका निभाने वाले दीवान शत्रुघ्न सिंह के125वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया
कार्यक्रम के आयोजक रवि प्रकाश सिंह और सहसंयोजक उमाकांत सिंह रहे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में
हरनारायण दाऊजी,
राजेंद्र वीर सिंह चौहान तथा
भवानी दीन प्रजापति, पूर्व चेयरमैन शत्रुघ्न सिंह गौतम,विजय प्रताप सिंह, पदम सिंह गौतम निवासी स्वासा थे
वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में दिलीप सिंह, भाजपा नेता रहे।
दीवान शत्रुघ्न सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के साथ-साथ सामाजिक समरसता को व्यवहार में उतारने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने वंचित वर्गों के सम्मान, स्वावलंबन और सामाजिक एकता के लिए आजीवन संघर्ष किया तथा चरखारी क्षेत्र में हरिजनों के लिए पृथक ग्राम की स्थापना कर समाज को नई दिशा दी।