A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

बस्ती – खेत में जंगली जानवरों का आतंक किसान परेशान

बस्ती – कप्तानगंज क्षेत्र अतर्गत खोभा परिवारपुर गांव के किनारे  हिरन और नीलगाय के बढ़ते आतंक से किसान गंभीर संकट में हैं। ताज़ा मामला तब सामने आया जब खेतों में खुलेआम हिरण और नीलगाय घूमते देखे गए, जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। गेहूं, सरसों और चने जैसी रबी फसलें इन जंगली जानवरों द्वारा लगातार चर ली जा रही हैं।
किसानों का कहना है कि रात के समय ही नहीं, अब दिन में भी ये जानवर खेतों में घुस रहे हैं, जिससे रखवाली करना मुश्किल हो गया है। कई किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि फसलों की सुरक्षा हो सके और किसानों को राहत मिल सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!