A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:कोहरे के चलते घंटों लेट चल रही ट्रेनें, यात्री परेशान

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन में पड़ा है। शनिवार को कानपुर सेंट्रल से चलकर कर्बी से मानिकपुर होकर प्रयागराज तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई। इससे यात्री हलाकान रहे। इसके अलावा कानपुर मानिकपुर तथा खजुराहो कानपुर मेमू पैसेंजर भी आधा घंटे की देरी के साथ आने से यात्रियों को ठंड में ठिठुरना पड़ा। इसी तरह जबलपुर से लखनऊ जाने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस करीब 45 मिनट की देरी से आई। लोकमान्य टर्मिनल से सूबेदार गंज चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन करीब दस घंटे की देरी से चल रही है।चित्रकत

पिछले तीन दिनों से पड़ रहे कोहरे का सीधा असर ट्रेनों के संचालन में पड़ा है। शनिवार को दोपहर 12:55 बजे आने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से यहां आई। यात्रियों को ठिठुरते हुए ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। इसी तरह सुबह कानपुर से मानिकपुर जाने वाली करीब एक घंटे एवं खजुराहो से कानपुर जाने वाली मेमू पैसेंजर कोहरे के कारण करीब पौने दो घंटे की देरी से आई। इस वजह से यात्री परेशान रहे। स्टेशन मास्टर अमानुद्दीन ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों के संचालन में गड़बड़ी उत्पन्न हुई है। कोहरे के असर से ट्रेनें देर से चल रही है। रेलवे स्टेशन में यात्रियों को ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाए गए हैं।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!