A2Z सभी खबर सभी जिले की

पूर्व विधायक और कांग्रेस के दिग्गज नेता के इस्तीफे से प्रदेश कांग्रेस में हड़कंप !

पूर्व विधायक और कांग्रेस के दिग्गज नेता के इस्तीफे से प्रदेश कांग्रेस में हड़कंप !

राहुल सेन मांडव
मो 9669141814

Related Articles

रतलाम न्यूज/पूर्व विधायक और कांग्रेस के दिग्गज नेता के इस्तीफे से प्रदेश कांग्रेस में हड़कंप ! जानिए क्या है पूरा मामला?

रतलाम जिले के : कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की 16 दिसम्बर को घोषणा हुई और घोषणा होने के चंद घंटों के बाद ही रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है गेहलोत के इस्तीफे से प्रदेश कांग्रेस में सनसनी फैल गई है। एक ओर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अपनी जमीनी सतह मजबूत करने के लिए प्रदेश भर में ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणाएं कर रही हैं और 16 दिसम्बर को जारी पत्र में रतलाम जिले के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लाक अध्यक्षों की घोषणा की गई थी।
यह सिलसिला चल रहा था वहीं दूसरी तरफ रतलाम जिले के दिग्गज नेता हर्षविजय गेहलोत जो सैलाना के पूर्व विधायक भी रहे हैं और कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर काबिज हैं। हर्षविजय गेहलोत ने अपना रिजाइन लेटर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेजा है।

इस लेटर में उन्होंने इस्तीफा देने के पीछे निजी कारण बताए हैं। हर्षविजय गेहलोत की ओर से इस्तीफा पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को भेजा है।

दिए गए इस्तीफे में गेहलोत ने कहा है कि पारिवारिक दायित्व और विधानसभा क्षेत्र के दायित्वों के चलते जिलाध्यक्ष पद के दायित्व को पूर्ण नहीं कर पा रहा हूँ। दोनों कारणों के चलते जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूँ!

देखिए हर्षविजय गेहलोत द्वारा जारी किया गया इस्तीफा-

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!