A2Z सभी खबर सभी जिले कीदेशमध्यप्रदेश

खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्‍त कार्यवाही में दो ओवरलोड वाहन जब्‍त

कटनी – अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करने के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्‍वकर्मा द्वारा टास्क फोर्स बैठक में दिए गए निर्देश के पालन में खनिज और पुलिस विभाग की संयुक्‍त टीम द्वारा सोमवार रात्रि में शहर के सभी मुख्य मार्गो से खनिज परिवहन करने वाहनों की जांच की गई।


🔳
खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही में दो ओवरलोड वाहन जब्
🔳कटनी – अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करने के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा टास्क फोर्स बैठक में दिए गए निर्देश के पालन में खनिज और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सोमवार रात्रि में शहर के सभी मुख्य मार्गो से खनिज परिवहन करने वाहनों की जांच की गई।
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि रात 11 बजे से मध्य रात्रि 3 बजे तक झिंझरी बाईपास, पन्ना नाका, चाका बाईपास, बड़वारा रोड मझगवां में वाहनो की जांच की गई। जांच में सुरकी टैंक के पास गिट्टी का ईटीपी से अधिक मात्रा का परिवहन करते पकड़ा गया। इसके बाद अमले द्वारा पन्ना नाका नहर के पास लेटराइट खनिज अधिक मात्रा पाए जाने पर जब्त किया गया। दोनों जब्त वाहनों को पुलिस थाना प्रभारी के सहयोग से कुठला पुलिस थाना में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। दोनों वाहनो में अवैध परिवहन के प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रेषित किया जाएगा।
संयुक्त कार्यवाही में उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित, सहायक खनिज अधिकारी पवन कुशवाहा, खनिज निरीक्षक कमलकांत परस्ते, सिपाही ज्ञानेन्द्र सिंह एवं उपनिरीक्षक कुठला रवि शुक्ला सहित स्टाफ उपस्थित रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!