

खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी ने बताया कि जांच के दौरान उड़नदस्ता टीम द्वारा कटनी के सब्जी मंडी स्थित श्री गोपाल डेयरी से पनीर एवं दही के नमूने जांच हेतु लिए गए। वहीं बरगंवा स्थित कान्हा डेयरी से दूध का सैंपल लिया गया।
इसी प्रकार ग्राम खंजरी स्थित आटा मिल चैटरुमल नेचुमल फर्म का निरीक्षण कर यहां से जांच हेतु गेहूं का नमूना लिया गया। सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हे। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्यवाही के दौरान उड़नदस्ता टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री देवेंद्र दुबे, वाजिद मोहिब, श्री गोपेश मिश्रा, श्री बृजेश विश्वकर्मा शामिल रहे।

