A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

अचानक चले बुलडोज़र एक्शन से शहर में मच गई हड़कंप

अगर दोबारा फुटपाथ या सड़क पर कब्जा किया गया तो विधि सम्मत की जाएगी कानूनी कार्रवाई 

अचानक चले बुलडोज़र एक्शन से शहर में मच गई हड़कंप

अगर दोबारा फुटपाथ या सड़क पर कब्जा किया गया तो विधि सम्मत की जाएगी कानूनी कार्रवाई

‎संवाददाता। रणजीत कुमार। जहानाबाद। एनडीए सरकार के गठन और सम्राट चौधरी के गृह मंत्री पद संभालते ही प्रदेशभर में बुलडोजर एक्शन तेज हो गया है। जिसके तहत जिला मुख्यालय में भी नगर परिषद ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाया और शहर के ऊंटा सब्जी मंडी के समीप अतिक्रमणमुक्त कराया। वहीं, इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।

‎दरअसल, नगर परिषद की टीम नगर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और सड़क किनारे और सब्जी मंडी क्षेत्र में फैले अवैध अतिक्रमण को हटाना शुरू किया। कार्रवाई की भनक लगते ही फुटपाथ दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और वे तेजी से अपनी दुकानें समेटते नजर आए। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर दोबारा फुटपाथ या सड़क पर कब्जा किया गया तो विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अचानक चले बुलडोज़र एक्शन से शहर में हड़कंप की स्थिति बन गई। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ की जा सके और आम जनता को राहत मिले।

Related Articles

‎वहीं, कई ठेले, खोमचे और अस्थायी संरचनाओं को भी जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन ने बताया कि पटना–गया मुख्य सड़क मार्ग पर लंबे समय से सैकड़ों की संख्या में लोगों ने फुटपाथ और सड़क किनारे कब्जा जमा रखा था, जिससे शहर में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही थी।

‎नगर परिषद ने पहले ही अतिक्रमणकारियों को अल्टीमेटम देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने निर्देशों को अनदेखा कर दिया। एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा के आदेश पर नगर परिषद ने सख्त कार्रवाई करते हुए सभी अवैध अतिक्रमण हटवा दिए। परंतु पटना गया मुख मार्ग पर अतिक्रमणकरियों का कब्जा स्पष्ट दिख रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!