A2Z सभी खबर सभी जिले की

कामां को कामवन बनाने के लिए व्यापार महासंघ ने भरी हुंकार

कामां को कामवन बनाने के लिए व्यापार महासंघ ने भरी हुंकार

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

*प्रथम चरण में मुख्यमंत्री के नाम दिया उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन*

Related Articles

कामां – व्यापार महासंघ कामां द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुँच कर कामां को अतिशीघ्र कामवन नाम दिलाने के लिए व्यापार महासंघ के अध्यक्ष कमल अरोड़ा के नेतृत्व में राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी सुभाष यादव को सुपुर्द किया।
व्यापार महासंघ के महामंत्री रमेश मंगला ने बताया की व्यापार महासंघ कामवन के पदाधिकारी व सदस्यगण उपखण्ड कार्यालय पर एकत्रित हुए तो वही आंशिक प्रदर्शन कर कामां का नाम परिवर्तित कर कामवन करने की मांग ज्ञापन के माध्यम से राजस्थान सरकार को प्रेषित की। इस मौके पर व्यापारियों ने असंतोष व्यक्त करते हुए जन जन की यही पुकार कामवन नाम करो सरकार का नारा बुलंद किया। ज्ञापन ने कहा गया कि यह नगरी द्वापर काल से ही शास्त्रों में कामवन नाम से वर्णित है किंतु वर्तमान नाम इस नगरी की पहचान नही है अतः शास्त्र सम्मत व पौराणिक नाम कामवन ही किया जाए यही संस्कृति का संरक्षण व सवंर्धन भी है।
ज्ञापन में कहा कि यह जन भावना है कि कामां का नाम कामवन किया जाए समस्त व्यापारी वर्ग यही चाहता है कि उसकी पौराणिक धार्मिक और शास्त्र सम्मत पहचान वापस हो। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से कमल अरोड़ा,रमेश मंगला,कैलाश लोहिया,रामशरण दनगस,दिलीप अरोड़ाहरिओम सोनी,खेमराज खंडेलवाल,गिरधारी खंडेलवाल,लालचंद सिंघल,सोनू चौबिया,देवेंद्र उपाध्याय,सतीश छाबड़ा,ओमप्रकाश मीणा नगरपालिका उपाध्यक्ष,भुवनेश कटारा सहित अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!