
हजारों भक्तों की उमड़ी भीड़ ,बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया राधा- वल्लभ विवाहोत्सव
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
श्री हित ब्रज चौरासी कोस पावन यात्रा गोपेन्द्र लाल गोस्वामी वृंदावन का हुआ सानिध्य








कामां – कामां कस्वे के अतिप्राचीन मन्दिर श्री राधावल्लभ जी मे सोमवार दोपहर श्री राधा- वल्लभ विवाह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया ! मन्दिर राधावल्लभ जी के सेवाधिकारी आशुतोष कौशिक ने बताया कि वृंदावन राधावल्लभ मंदिर के श्रीहित गोपेन्द्र लाल गोस्वामी गुसाईं गौरव जी के सानिध्य में सैकड़ो की संख्या में आये श्रद्धालुओं भक्तजनों ने कामां कामवन धाम आंकर विभिन्न मंदिरों के अपनी यात्रा में मन्दिर श्री राधावल्लभ जी कामवन आये ओर श्रीराधा-बल्लभ विवाह में शिरकत की ! विवाह उत्सव से पूर्व मंदिर में ठाकुर जी के 56 भोग के अद्भुत दर्शन का मंदिर परिसर में कार्यक्रम रखा गया ! मन्दिर के सेवायताधिकारी आशुतोष कौशिक नूनू ने बताया कि मंदिर में वृंदावन से आये भक्तों का दोपहर 12 बजे से आना प्रारंभ हो गया था जो कि देर शाम तक हुए विवाहोत्सव में स्थानीय व बाहर से आये श्रदालुओं ने जमकर बड़े उत्साह से जिनमें महिलाएं पुरुष बच्चे इत्यादि शामिल थे बधाई गीत गाये ओर जमकर भाव विभोर होकर नृत्य किया ! आशुतोष कौशिक नूनू ने बताया कि वृंदावन से पधारे राष्ट्रीय संत प्रेमानंद जी के परम शिष्य का भी आना हुआ ! जिनको नूनू कौशिक व वृंदावन गुसाई गौरव जी ने प्रेमानंद जी के शिष्यों को उत्तरीय ओढ़ा ,प्रसाद भेंट, प्रतीक चिन्ह ठाकुर राधावल्लभ जी की स्मृति चिन्ह से सम्मान किया ! दोपहर 2 बजे मंदिर परिसर में ही बाहर से आये यात्रियों का भोजन प्रसाद भी हुआ ! देर शाम तक हुए इस भव्य आयोजन में मंदिर परिसर ही नही अपितु पूरा कामवन धाम भक्तिमय हो गया ! भक्ति भाव मे बड़ी संख्या में आए महिलाएं बच्चे पुरूष भगवान ठाकुरजी के सम्मुख नृत्य करते रहे ! सेवायताधिकारी आशुतोष कौशिक ने वृंदावन से आये गुसाईं गौरव जी ,संजीव कृष्ण जी,भागवत आचार्य व गुसाईं परिवारजनों के चुनरी उत्तरीय ओढ़ा स्वागत सम्मान किया गया !