A2Z सभी खबर सभी जिले की

*अशोक सेन की अध्यक्षता में हुई सेन समाज विकास संगठन की बैठक*

*अशोक सेन की अध्यक्षता में हुई सेन समाज विकास संगठन की बैठक*

राहुल सेन मांडव मो 9669141814

छतरपुर। छतरपुर में अशोक सेन प्रदेश अध्यक्ष, सेन समाज विकास संगठन भोपाल मध्यप्रदेश के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अशोक सेन के अलावा प्रमोद कुमार वर्मा अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, रंजीत कुमार सेन प्रदेश मीडिया प्रभारी सह संयुक्त सचिव, राजबहोर सेन प्रदेश उपाध्यक्ष, राजाराम सेन कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, महिला शक्ति अंजली सेन युवा महिला प्रदेश अध्यक्ष एवं पत्रकार, एवं आरती सेन जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा पन्ना, एवं मिथिलेश सेन, नाथूलाल सेन पूर्व सरपंच एवं जिला अध्यक्ष छतरपुर, जानकी सेन, अखिलेश सेन, अभिषेक सेन, एवं अन्य सामाजिक बंधु साथ में उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम महिला शक्तियों का सम्मान किया गया तत्पश्चात विभिन्न सामाजिक चर्चाओं के साथ साथ नत्थूलाल सेन जिला अध्यक्ष छतरपुर एवं पूर्व सरपंच द्वारा आग्रह किया गया है कि उनका स्वास्थ्य ठीक न होने एवं अवस्था के कारण सेन समाज विकास संगठन भोपाल के जिला अध्यक्ष छतरपुर की जिम्मेदारी किसी अन्य योग्य व्यक्ति को दी जाए जिससे समाज निर्विघ्न रूप से निरंतर अग्रसर रहे। बैठक में उपस्थित सभी सामाजिक पदाधिकारियों एवं बंधुओं ने इस प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की। साथ ही बैठक में उपस्थित समस्त सामाजिक बंधुओं एवं पदाधिकारियों द्वारा छतरपुर में शासकीय सेवा में कार्यरत मिथिलेश कुमार सेन को सर्वसम्मति से कर्मचारी प्रकोष्ठ का छतरपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी के साथ बैठक सम्पन्न की गई है। इस बात की जानकारी संगठन के रंजीत कुमार सेन प्रदेश मीडिया प्रभारी सह संयुक्त सचिव ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button