


अनोखा और आकर्षक नजारा दुल्हन की हेलीकॉप्टर से विदाई.
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता डीग 9783029649
डीग – डीग में शुक्रवार को एक अनोखा और आकर्षक नज़ारा देखने को मिला, जब दुल्हन की विदाई हेलिकॉप्टर से की गई। जैसे ही तैयार किए गए हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर उतरा, आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग इस दुर्लभ पल को देखने के लिए उमड़ पड़े। लोगों ने मोबाइल कैमरों में इस दृश्य को कैद किया। जानकारिंके अनुसार, वैर निवासी कुलदीप पुरोहित ने डीग में ओम प्रकाश शर्मा की पुत्री क्षमा से विवाह किया है। दोनों सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। विवाह समारोह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। वैर निवासी कुलदीप, स्वर्गीय सुरेश चंद्र पुरोहित और लक्ष्मी देवी के बेटे हैं, जबकि डीग निवासी क्षमा, ओम प्रकाश शर्मा और मीना शर्मा की पुत्री हैं। हेलिकॉप्टर विदाई के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हेलीपैड पर एम्बुलेंस, डॉक्टर, कंपाउंडर की टीम, फायर ब्रिगेड और पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।