A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:खुले पैसों को लेकर मारपीट, पिता सहित दो पुत्रों पर मुकदमा 

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। बाईक मे हवा डलवाने के बाद छुटटे पैसों को लेकर हुई मारपीट में पिता सहित दो पुत्रों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

कस्बे के मोहल्ला मराठीपुरा निवासी प्रांशु पुत्र धर्मेंद्र ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते मंगलवार को वह बस स्टैंड के आगे अपनी बाईक में हवा डलवाने गया था और हवा डलवाने के बाद सौ रुपये का नोट दिया जिसपर दूकानदार शरीफ द्वारा फुटकर पैसों को लेकर विवाद किया जाने लगा और उसके पुत्र समीर और शाहरुख़ भी आ गए और गाली गलौज करते हुए तीनो ने उसे लाठी डण्डा और लात घूसों से जमकर पीट दिया पीडित की तहरीर पर पुलिस ने तीनो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!