A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

भंडारी पंचायत समिति बनने पर पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा सहित भाजपा नेताओं का हुआ भव्य स्वागत

आतिशबाज़ी कर कार्यकताओं ने मनाई खुशियां

  1. ग्राम पंचायत भंडारी नविन पंचायत समिति बनने पर राज्यमंत्री सुशील जी कटारा सहित बिजेपी नेताओ का हुआ भव्य स्वागत । भंडारी नविन पंचायत समिति बनने पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राज्यमंत्री सुशील जी कटारा सहित नेताओं का भव्य स्वागत किया गया। हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओ ने डीजे की धुन व फुल मालाओं व आतिशबाज़ी के साथ सुशील जी कटारा का भव्य स्वागत किया गया,जहां पीठ से लगाकर भण्डारी पंचायत समिति तक,भव्य रैली का आयोजन भी किया गया। भंडारी पंचायत समिति बनने पर डामोर क्षेत्र की जनता को इसका काफी लाभ पहुंचेगा।

यह पहला मौका है की,डामोर क्षेत्र में इस तरह से पंचायत समिति बनने पर आम जनता के कार्य भी अब आसान होंगे, पंचायत समिति बनने पर इस क्षेत्र में जनता में खुशी की लहर है ,जिससे आम जनता व डामोर क्षेत्र को इसका काफी लाभ होगा ।इस मौके पर, स्वागत उद्बबोधन देते हुए,स्थानीय पंचायत के सरपंच अरविंद डामोर ने बताया की पंचायत समिति बनना ये भारतीय जनता पार्टी की ही देन है। जिन्होंने भंडारी व आसपास के डामोर क्षेत्र को एक बड़ी सौगात दि है , जिसमें माननीय सुशील जी कटारा के कर कमलों के अथक प्रयासों की ही देन रही है। उन्होंने सुशील कटारा सहित भारतीय जनता पार्टी चौरासी को धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में पुर्व राज्यमंत्री सुशील जी कटारा सहित कयी भाजपा नेता व कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री रतनसिह चौहान ने किया

oplus_131072

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!