A2Z सभी खबर सभी जिले की

घुमंतू समाज के बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

स्वास्थ्य जागरूकता और जांच के लिए होम्योपैथिक टीम का प्रयास

बानसूर में रविवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें होम्योपैथिक चिकित्सा टीम ने घुमंतू समाज के बच्चों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान टीम ने ग्रामीणो को बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को समझाया और उन्हें उचित देखभाल व रोकथाम के उपायों के बारे में जागरूक किया।

होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. रश्मि तोंदवाल ने बच्चों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें गर्म कपड़े वितरित किए। टीम ने बच्चों और उनके परिजनों को स्वच्छता, पौष्टिक आहार और सामान्य बीमारियों से बचाव के तरीके भी समझाए।

इस दौरान नर्सिंग कर्मी लक्ष्मी, राकेश वर्मा,और राजस्थान सेवानिवृत्ति कर्मचारी महासंघ प्रदेश के अध्यक्ष व भाजपा नेता वसुंधरा राजे समर्थन मंच प्रदेश उपाध्यक्ष वैद्य बृजमोहन शर्मा ने स्वास्थ्य परीक्षण में मदद की और बच्चों को आवश्यक प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाया।

Related Articles

ग्रामीणों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ेगी और उनके समग्र विकास में सहायता मिलेगी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!