

ऑनलाइन ठगी गिरोह के 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार,XOP बेबसाइट्स एवं ऐप द्वारा निवेश के नाम पर करते थे ठगी
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649
भरतपुर – भरतपुर में जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद द्वारा ऑनलाइन ठगी गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। उक्त मामले में XOP वेब साइट्स एवं ऐप द्वारा निवेश के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा था। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार गिरोह द्वारा 100 करोड़ से अधिक की ठगी की गई जिसके सबसे ज्यादा शिकार भी पुलिसकर्मी ही हुए हैं।
गौरतलब है कि भरतपुर जिले में XPO नामक वेबसाईट एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से आम जनता को निवेश के नाम पर उच्च लाभ एवं बोनस का लालच देकर धनराशि हङपने वाली गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियो के विरूद्ध विधाधर नगर (जयपुर) में भी इसी तरह निवेश के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने के मामले दर्ज है।
गौरतलब है कि गिरोह के सदस्य रजत शर्मा उर्फ राजेश कुमार, ईश्वर वर्मा, मगलेश कुमार शर्मा सुरेन्द्र सैनी, शाहरुख खान, सुरेन्द्र बरवार, अतुल शर्मा, नरेन्द्र डागुर, सोनू उर्फ मनोज कुमार शर्मा एव इनके अन्य साथियों द्वारा यह स्कीम लोगों को जल्दी ज्यादा पैसे कमाने का साधन बिना किसी जोखिम के बताई जाती है तथा एक संगठित गिरोह के माध्यम से इसका प्रचार एवं प्रसार भी किया जाता था।
गौरतलब है कि गिरोह के 4 सदस्यों अतुल कुमार शर्मा पुत्र देवेन्द्र कुमार निवासी रनधीरगढ (भुसावर) हाल निवासी सीतापुरा (जयपुर), मुकुल कुमार शर्मा पुत्र देवेन्द्र कुमार शर्मा निवासी रनधीरगढ़ (भुसावर) हाल निवासी सीतापुरा (जयपुर), कृष्ण कुमार शर्मा पुत्र मुकेश चंद शर्मा निवासी धाईना (रूपवास) हाल निवासी शिवदासपुरा (जयपुर) एवं राकेश कुमार शर्मा पुत्र अशोक कुमार शर्मा निवासी भुसावर (भरतपुर) को गिरफ्तार किया गया था।