A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेशमध्यप्रदेश

अध्यक्ष पार्षद की मांग पर विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने दिया बड़ा तोहफ़ा

पन्हाई मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए 5 लाख की स्वीकृति, चार चाद लगेगा पनिहाई परंपरा की सुंदरता मे

 

*पन्हाई मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए 5 लाख की स्वीकृति, चार चाद लगेगा पनिहाई परंपरा की सुंदरता मे*

कैमोर स्थानीय आस्था का केंद्र कैमोर पनिहाई मंदिर एक बार फिर विकास की नई राह पर अग्रसर है। नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर और वार्ड पार्षद सुरेश परौहा की संयुक्त मांग पर विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने मंदिर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और आवश्यक विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपये की राशि तत्काल स्वीकृत की है।यह राशि मंदिर परिसर की सुंदरता बढ़ाने, सुविधाओं के विस्तार तथा पनिहाई के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व को निखारने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।पहले भी 50 लाख स्वीकृत विधायक पाठक की दूरदर्शिता का परिणाम मिल चुका है ज्ञात हो कि पूर्व में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायक संजय सतेंद्र पाठक की विशेष अनुशंसा पर पनिहाई मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए थे। उस राशि से नगर परिषद ने मंदिर परिसर मार्ग प्रकाश व्यवस्था तथा आसपास के क्षेत्रों में कई सौंदर्यीकरण कार्य कराए जिससे पनिहाई का स्वरूप पहले से अधिक भव्य और आकर्षक बन हुआ है। *अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर की पहल विकास को मिली नई गति*

Related Articles

कैमोर नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर ने मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक राशि की मांग रखते हुए कहा कि

पन्हाई मंदिर कैमोर की पहचान है। यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं में निरंतर सुधार हमारा कर्तव्य है।उनकी यह पहल जैसे ही विधायक पाठक तक पहुँची उन्होंने बिना किसी देरी के 5 लाख की राशि स्वीकृत कर दी। इसी लिए विधायक श्रीपाठक जनता के नेता, विकास के शिल्पकार माने जाते है। वार्ड पार्षद सुरेश परौहा ने कहा की हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें संजय सत्येंद्र पाठक जैसा जनप्रतिनिधि मिला है, जो विकास कार्यों में न केवल अग्रणी रहते हैं बल्कि हर मांग पर तत्परता से सहयोग भी करते हैं। नगर के हर वार्ड में अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर के नेतृत्व में जो विकास हो रहा है। उसमें विधायक पाठक का मार्गदर्शन और समर्थन सबसे बड़ी शक्ति है।नगर परिषद ने सामूहिक रूप से विधायक पाठक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की

विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कभी भी विकास कार्यों को लेकर रोक नहीं लगाई बल्कि हर बार और अधिक समर्थन देकर नगरहित को सर्वोपरि रखा है। पन्हाई मंदिर के विकास को उन्होंने लगातार प्राथमिकता दी है।विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा है कि पनिहाई मंदिर को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना मेरा लक्ष्य है। ताकि अधिकाधिक श्रद्धालु वहा आएँ स्थानीय अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो क्षेत्र का सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो। चाहे सड़क हो, पेयजल व्यवस्था हो मंदिर विकास हो या नगर परिषद की परियोजनाएं मेरा सहयोग हमेशा मिलेगा।नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर ने कहा संजय सत्येंद्र पाठक जी के नेतृत्व में कैमोर की विकास यात्रा तेज़ी से आगे बढ़ रही है। उनकी उदारता और जनता के प्रति संवेदनशीलता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!