Uncategorizedउत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

बाघ के हमले में दो मृतक परिवारों के घर पहुंचे विधायक रोमी साहनी, संवेदना व्यक्त करते हुए, दी 50000 पचास हजार रुपए की आर्थिक मदद

वन विभाग के अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

अखण्ड भारत न्यूज लखीमपुर खीरी सतेन्द्र कुमार राठौर

बाघ के हमले में दो मृतक परिवारों के घर पहुंचे विधायक रोमी साहनी, संवेदना व्यक्त करते हुए, दी 50000 पचास हजार रुपए की आर्थिक मदद, और वन विभाग के अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

लखीमपुर खीरी पलिया कलां।पटीहन क्षेत्र के गांव खुशीपुर में कुछ दिन पहले एक गरीब बिटिया पिंकल गौतम पुत्री अभिमन्यु को बाघ ने अपना निवाला बना लिया था, बच्ची अपने बाबा हीरालाल को खाना देने जा रही थी, बाघ ने हमला कर उसे मार दिया। जिसकी सूचना भाजपा विधायक रोमी साहनी को  मिली सूचना मिलते ही तुरन्त मृतक के घर खुशीपुर पहुंचे और बिटिया पिंकल गौतम के बाबा हीरालाल को विधायक रोमी साहनी ने अपने पास से 25000 पच्चीस हजार रुपए* की नगद आर्थिक मदद दी, इसके बाद बाघ के हमले से मृतक चंद्रिका प्रसाद गौतम पुत्र खुशहाल के घर पहुंचे विधायक वृन्दावन कालोनी सम्पूर्णानगर , मृतक के परिवार को ढांढस बंधाया और मृतक के बेटे विष्णु गौतम को भी 25000 पच्चीस हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी और मृतक आश्रितों के परिवारों के खाते में 400000-400000 चार – चार लाख रुपए* डलवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए, और वन विभाग के पदाधिकारियों को सख्त चेतावनी दी कि अब यह बर्दाश्त से बाहर है, पिंजडे लगा कर बाघ और तेंदुओं को जल्द से जल्द पकड़ा जाय।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!