
गौ तस्करी के 2 फरारी आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां – डीग जिले की कामां पुलिस ने गौ तस्करी के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन नंदी प्रहार’ के तहत की गई। कामां थाना प्रभारी भरत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान फकरु पुत्र समयदीन और सल्लम पुत्र अब्दुल्ला के रूप में हुई है। इन्हें कामां थाना क्षेत्र के गुण्डगांव से पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले भी दो आरोपी आमिर खान पुत्र मोरमल और आलम पुत्र बलसिंह को गिरफ्तार किया जा चुका था।