A2Z सभी खबर सभी जिले की

वाराणसीः चिराग पासवान का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

रिपोर्टर विवेक सिनहा

वाराणसी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का जन्म दिवस चौकाघाट स्थित एक सभागार में पार्टी के वाराणसी जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्म दिवस पर केक काटकर हर्षोल्लास के साथ हम लोगों ने मनाया है। आज के दिन सदस्यता अभियान के अंतर्गत अनेकों लोगों की पार्टी से जोड़कर नियुक्ति की गई। इस अवसर पर छोटेलाल पासवान प्रदेश उपाध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह जिला अध्यक्ष, रिंपी सिंह जिला उपाध्यक्ष, ग्रिजेश शर्मा, संतोष निगम, विनय सिंह, अनिल जायसवाल, यशवंत यादव, प्रियंका देवी, मदन पहलवान, रितेश पासी, मनोज सिन्हा, अमरावती देवी, पिंकी शर्मा, हर्षित सिंह, हितेश सोनकर, ओम प्रकाश शुक्ला, मनोज सिन्हा, पंचदेव दुबे, अमरावती देवी, नीतू विश्वकर्मा, दीपक, मनीष सिंह, शांति सिंह, गुंजा जायसवाल, राकेश सोनकर, सुनीता चौहान, पिंकी शर्मा आदि कार्यकर्तागण उपस्थित थे।


 

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!