

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा। हमीरपुर।09 नवंबर मौदहा ब्लाक के सभागार में रविवार को कवि सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें स्थानीय कवियों सहित आसपास के कस्बों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं को सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही लूटी है।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विपिन कुमार पांडेय सहित डॉक्टर धनंजय सिंह एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामदेव सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की है।कवि शैलेन्द्र शर्मा बादल राठ,रामलाल दुबे प्रणेश चित्रकूट,बालकिशुन जोशी चंचल राठ, सन्ध्या निगम झांसी, तेज प्रताप सिंह गोहांड, रीता गुप्ता बांदा, शिवप्रकाश सिंह बांदा,राजेन्द्र तिवारी स्वदेश बांदा,रेवती कुमार पाठक मौदहा,अनिल द्विवेदी बांदा,योगेश प्रजापति बांदा,ज्ञानेंद्र द्विवेदी हमीरपुर,शिवराज यादव,हेतराम यादव ने अपनी रचनाओं को प्रस्तुत किया है।