
*जनपद बस्ती।*
*दिनांक 05.11.2025*
*महिलाओं पर फ़फ्तिया कसने वाले एक मनचले को थाना हरैया पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार-*
मिशन शक्ति अभियान फेज 0.5 के तहत दिनांक 05.11.2025 को उ0नि0 श्री चंद्रभान चौहान और हे0का0 अनिल कुमार वर्मा द्वारा एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति जो कि महिलाओं व लड़कियों पर अश्लील टिप्पणियां कर रहा था, उसे टीम द्वारा मौके पर समय लगभग 16.00 बजे गिरफ्तार किया गया तथा उसके विरुद्ध थाना हर्रैया जनपद बस्ती में मु0अ0सं0 300/25 धारा 296 बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा आवश्यक विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।
*अभियुक्त का विवरण:-*
श्रवण प्रजापति पुत्र जानकी प्रजापति (उम्र करीब 23 वर्ष) साकिन भीरवा थाना हर्रैया जनपद बस्ती।
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-*
1. उ0नि0 श्री चंद्रभान चौहान थाना हरैया जनपद बस्ती।
2. मु0आ0 अनिल कुमार वर्मा थाना हरैया जनपद बस्ती।
*रिपोर्टर*
*संतोष कुमार*
*अखंड भारत न्यूज बस्ती*
