A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेशमध्यप्रदेश

थाना एनकेजे पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही , झाडियो मे मिला 450 पाव देशी शराब,अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज

जप्ती कार्यवाही – 450 पाव देशी शराब कीमती 45000 रूपये

थाना एनकेजे पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही , झाडियो मे मिला 450 पाव देशी शराब,अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज

थाना एनकेजे पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही , झाडियो मे मिला 450 पाव देशी शराब,अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अवैध शराब बेचने वालो पर अंकुश लगाने हेतु ऑपरेशन शिकंजा चलाया जा रहा है जिसके परिपालन मे श्रीमान् अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक महोदय श्री उमराव सिंह के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी एनकेजे उप निरी रूपेन्द्र राजपूत के द्दारा टीम गठित कर कार्यवाही की गई ।

Related Articles

घटना विवरण – दिनांक 14-10-2025 को प्वाइंट ड्यूटी दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की रोशननगर सान्यासी बाबा चबूतरा के पास झाडियों मे अज्ञात व्यक्ति द्वारा अवैध रुप से प्लास्टिक के बोरियो मे शराब विक्रय करने हेतु शराब रखे हुए है की सूचना पर कार्यवाही करने हेतु एनकेजे पुलिस तत्काल मुखबिर के बताये स्थान पर पहुचकर झाडियों मे तलाश करने पर तीन प्लास्टिक के बोरिया बधे मिले । स्वतंत्र गवाह के समक्ष तीनो बोरियो को खुलवाकर चैक किया गया प्रत्येक बोरियो मे देशी शराब रखी मिलने पर घटना स्थल के आस पास शराब रखने वाले अज्ञात व्यक्ति की पता तलाश की गई मौके पर कोई व्यक्ति नही मिला । एवं आस पास के लोगो से शराब रखने के संबंध मे पूछताछ की गई अज्ञात आरोपी के बारे मे पता नही चल सका । समक्ष गवाहन तीनो बोरियो से कुल 450 देशी प्लेन शराब विधिवत जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । मामले में अज्ञात आरोपी की पता तलाश की जा रही है ।

जप्ती कार्यवाही – 450 पाव देशी शराब कीमती 45000 रूपये

पुलिस कार्यवाही में सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी उनि रुपेन्द्र राजपूत ,सउनि केवल उइके , प्र.आर. 203 राजेश परिहार, प्र.आर.190 प्रहलाद सैयाम, प्र.आर.107 राजेश चौधरी,प्र.आर.63 गणेशदत्त मिश्रा ,प्रा आर आरिफ की अहम भूमिका रही।

 

ADVERTISEMENT

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!