A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

सेमल्दा से मांडव तक की भव्य कावड़ यात्रा

भूत भावन भगवान भोलेनाथ के अनन्य भक्त एवं जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन ने 1000 कावड़ यात्रियों को कराया स्वल्पाहार

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

Related Articles


मनावर। सेमल्दा से मांडव तक की कावड़ यात्रा श्रावण के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक के लिए निकली। आज ग्राम पंचायत देवला के करीब 1000 कावड़िये मां नर्मदा तट सेमल्दा से जल भर कर मनावर होते हुए निकले। देवला मंडी प्रांगण में जिला पंचायत सदस्य जैव विविधता समिति सभापति गणेश जर्मन द्वारा फ़रियाली खिचड़ी व स्वल्पाहार कराया गया। कावड़ यात्रीयो का स्वागत सम्मान किया गया वही मनावर से वह ग्राम जलखा रात्रि विश्राम कर यह कावड़िया सोमवार सुबह मांडव पहुंचकर भगवान नीलकंठ महादेव का जल अभिषेक करेंगे व उनका उपवास छोड़ेंगे। नर्मदा तट सेमल्दा से सैकड़ों कावड़ यात्री मनावर होकर शिवालयों की ओर प्रस्थान कर रहे है जिनको सामाजिक धार्मिक कार्य में अग्रणीय गणेश जर्मन द्वारा फल फरियाल चाय और पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। श्रद्धा भाव के साथ कावड़ियों की सेवा और सहयोग किया जा रहा है।

आज नगर में बंकनाथ अटल दरबार की शाही सवारी नगर के मुख्य मार्गो से निकाली गई। शाही सवारी का भव्य स्वागत और शाही सवारी में सम्मिलित कलाकारों का सम्मान किया गया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button