

पूर्व सांसद गजेन्द्रसिंह राजूखेड़ी को आमंत्रण पत्र देते संगठन के पदाधिकारीगण…
रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। जय ॐकार आदिवासी भिलाला समाज संगठन म.प्र. (प्रकृति – संस्कृति संरक्षक, प्रगतिशील समाज) का 12वाँ प्रांतीय वार्षिक सम्मेलन प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 11 अक्टूबर 2025, शनिवार, प्रातः 9:00 बजे से किला मैदान, घोड़ा चौपाटी धार में आयोजित किया गया है। जिसमें आदिवासी भिलाला समाज का समागम होगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक महारैली, विवाह योग्य युवक-युवती का परिचय सम्मेलन, प्रतिभाशाली छात्र / छात्राओं का सम्मान, जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्टजनों का सम्मान, जिला कार्यकारिणी के सदस्यों का परिचय एवं प्रतिवेदन का वाचन, समाज सुधार/विकास हेतु अनुशंसाओं का वाचन एवं अनुमोदन, नवनियुक्त चयनित अधिकारियों का सम्मान (UPSC/MPPSC), मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथियों का उद्बोधन एवं मार्गदर्शन होगा। कार्यक्रम में अन्य आकर्षण – विभिन्न जिलों की जिलेवार प्रदर्शनी, स्वास्थ्य परीक्षण, स्वरोजगार हेतु पंजीयन, खेलकुद प्रतियोगिता – कबड्डी, खो-खो, दौड़ एवं तीरंदाजी, पारम्परिक वाद्य यंत्रों पर नृत्य एवं गायन, छोटे बच्चों के लिए आकाश झुला की व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम में भोजन की व्यवस्था रहेगी। उक्त जानकारी जय ॐकार आदिवासी भिलाला समाज संगठन म.प्र. विरेन्द्र सिंह इस्के जिलाध्यक्ष, धार ने दी। आयोजक एस. एस. गवली, प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष जितेन्द्र मण्डलोई, बी.एस. जामोद (IAS) प्रांतीय महासचिव, ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।