मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिंगरौली: “SAFE CLICK-2026” अभियान 2.0 के आठवें दिवस साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश पहुंचा गांव-गांव तक।

सिंगरौली: “SAFE CLICK-2026” अभियान 2.0 के आठवें दिवस साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश पहुंचा गांव-गांव तक।
WhatsApp Facebook
Oplus_131072

सिंगरौली: “SAFE CLICK-2026” अभियान 2.0 के आठवें दिवस साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश पहुंचा गांव-गांव तक।

बाइक रैली एवं जनसंपर्क अभियान के माध्यम से आमजन को किया गया जागरूक।

पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशन में संचालित प्रदेशव्यापी “SAFE CLICK-2026” साइबर जागरूकता अभियान 2.0 के अंतर्गत  दिनांक 01 जुलाई 2026 को अभियान के आठवें दिवस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में साइबर अपराधों से बचाव हेतु व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा साइबर अपराधों के प्रति सतर्क एवं जागरूक बनाना है।पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. (भा.पु.से.) के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया हैकिंग, यूपीआई धोखाधड़ी, ऑनलाइन निवेश ठगी सहित विभिन्न साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी प्रदान की गई।

।आयोजित प्रमुख कार्यक्रम

थाना विंध्यनगर द्वारा “SAFE CLICK-2026” अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने साइबर सुरक्षा संबंधी संदेशों एवं स्लोगन युक्त तख्तियां प्रदर्शित करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों पर रैली निकाली तथा आमजन को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित ऑनलाइन लेनदेन एवं राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 के संबंध में जागरूक किया।थाना गढ़वा द्वारा ग्राम मोहरिया में आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को SAFE CLICK-2026 अभियान के उद्देश्य, सुरक्षित डिजिटल लेनदेन, सोशल मीडिया सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं साइबर अपराधों की रिपोर्टिंग प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लगभग 50 ग्रामीणजन उपस्थित रहे, जिन्होंने साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने एवं दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।अभियान के दौरान नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या संदेश पर विश्वास न करें, अपनी बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा www.cybercrime.gov.in पोर्टल का उपयोग करें।सिंगरौली पुलिस का उद्देश्य जागरूकता के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखना तथा “साइबर स्वच्छता (Cyber Hygiene)” की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।

*SAFE CLICK-2026*

*“सतर्क क्लिक – सुरक्षित भविष्य”**”जागरूक नागरिक ही साइबर सुरक्षा की सबसे मजबूत ढाल हैं।”*

(पत्रकार अमरेन्द्र शुक्ला सिंगरौली)