
*मध्य प्रदेश के जन जन के लाडले माननीय मुख्यमंत्री डॉ श्री मोहन जी यादव का आभार जिला धार कलेक्टर का धन्यवाद*
तिलक सेन
श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन मध्यप्रदेश द्वारा निरन्तर गौ सेवा में समर्पित है संगठन ने एक बार फिर शासन प्रशासन की तत्परता को देखा है जिला धार में एक गौ माता का मानसिक संतुलन बिगड़ जाने की सूचना जिला अध्यक्ष रवि जी मिरदवाल को मिली जानकारी के तुरन्त बाद स्थानीय सरपंच ओर मंत्री को अवगत किया गया परन्तु यह जानकारी अवगत करवाने के बाद भी किसी प्रकार का कोई सहायता ग्राम पंचायत.. डीठान द्वारा नहीं की गई स्थानीय पशु चिकित्सा डॉक्टर से संपर्क किया गया डॉक्टर द्वारा भी कोई सहायता नहीं की गई जब यह सूचना प्रदेश अध्यक्ष तेजुबाबा को मिली तो उन्होंने जिला अध्यक्ष को उनके पद की गरिमा कार्य शैली समझाते हुए संगठन की दृष्टि को ध्यान में रखकर जिला कलेक्टर को इसकी जानकारी देने की सलाह दी प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में जिला कलेक्टर को
फोन पर जिला अध्यक्ष ने संपूर्ण जानकारी दी जिला कलेक्टर ने माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पालन करते गौ माता के हित के आदेश अनुसार तुरन्त कार्यवाही की क्षेत्र के SDM, तहसीदार, पटवारी सभी अलर्ट कर दिया गया कुछ ही समय में मध्य प्रदेश सरकार की तत्परता को देखा गया माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जो बोला गया था वह आज देखने को मिला जिला कलेक्टर द्वारा आदेश दिया कि मौके पर पहुंचकर गौ वंश का उपचार का आदेश दिया तुरन्त समस्त शासकीय अधिकारी मौके पर पहुंचे गौ माता का उपचार किया गौ माता का मानसिक संतुलन बहुत ज्यादा बिगड़ गया था ओर अपना आपा खो बैठी थीं इस स्थित संगठन ओर शासन प्रशासन के मदद से गौ माता को पकड़ कर गौ माता का उपचार करवाया गया, उपचार के दौरान पता चला कि गौ माता के पेट में अत्यधिक प्लास्टिक जम गई है और उसी का फूट पॉयजन बन गया उपचार करने के चार घंटे बाद गौ माता ने असहनीय पीड़ा को सहन करते हुए देह त्याग दिया गौ माता की मृत्यु हो गई थी जिसकी सूचना संगठन के जिला अध्यक्ष द्वारा माननीय कलेक्टर साहब को दुबारा दी गई मध्य प्रदेश सरकार की गौ हितैषी कार्य को समझते हुए मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुसार जिला कलेक्टर ने JCB भिजवा कर श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन के सदस्य के सहयोग से गौ माता का पूर्ण विधि विधान से भू संस्कार किया गया, इससे यह सत्य सबके समाने आता है कि मध्य प्रदेश की वर्तमान सरकार में हिन्दू समाज की प्रतिष्ठा ओर भावनाओं को ध्यान में रखा है गौ माता के हित की बात करते हैं साथ में आज सहयोग करके उन्होंने साबित किया वास्तव में माननीय मुख्यमंत्री डॉ श्री मोहन जी यादव गौ सेवक है और मध्य प्रदेश में गौ माता की हितैषी सरकार है, श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन मध्यप्रदेश आपका हृदय से आभार व्यक्त करता है
कलेक्टर एसडीएम तहसीलदार पटवारी चौकीदार व चौकी प्रभारी स्वप्निल कटे जी सागौर गौ शाला अध्यक्ष राधेश्याम जी मुकाती जिला अध्यक्ष रवी जी मीरदवाल स्थानीय सदस्य पटेल पंकच जी बोबडे पटेल भारत जी प्रतीक जी इस मौके पर उपस्थित रहे,