A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर: सर्प के डसने से दो मासूम बच्चों की मौत..परिजनों में मचा कोहराम

हमीरपुर जिले से एक दुःखद घटना सामने आ रही है ।बीती रात जमीन में सो रहे दो मासूम बच्चों को सर्प ने डस लिया जिन्हें आनन फानन में परिजन गांव के ही वैद्द  के पास ले गए लेकिन जहर पूरे शरीर में फैलने के कारण दोनों मासूम बच्चों  की मौत हो गई ।यह मामला मुस्करा थाना क्षेत्र के इमलिया गांव का है जहाँ पर बीती रात रामराज प्रजापति अपने मासूम बच्चों रोहित और काजल के साथ अपने कच्चे घर में जमीन पर सो रहे थे ।जमीन पर सो रहे मासूम बच्चों को सर्प ने डस लिया जिन्हें परिजन आनन फानन में गांव के ही वैद्द के पास ले गए।लेकिन शरीर में जहर फैलने के कारण दोनों मासूम बच्चों की मौत हो गई ।परिजनों ने आरोप लगाया है कि सरकारी आवास न मिलने कारण कच्चे मकान में रहने को मजबूर हैं ।सरकारी आवास के लिए कई बार शर्वे हुआ लेकिन प्रधान और सचिव की मिली भगत के चलते अभी तक कोई सरकारी आवास नहीं मिला है।दो मासूम बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Show More
Back to top button