A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर फर्जीवाड़े का मामला आया सामने

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649

कामां- डीग जिले के कामां उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुनहरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मूलचंद पुत्र सुरेशचंद नामक व्यक्ति ने खुद को सरपंच प्रतिनिधि बताकर कई गरीब परिवारों से 40-40 हजार रुपए तक वसूले और मकान बनवाने का वादा किया, लेकिन न तो मकान बनवाए और न ही पैसे लौटाए। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी ग्राम ढाना और नदौला सहित पंचायत के अन्य गांवों के लोगों से भी इसी तरह रुपए ले चुका है। मामले से आक्रोशित ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को लिखित ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। उपखंड अधिकारी सुभाष यादव ने बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है। जांच विकास अधिकारी को सौंपी गई है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!