A2Z सभी खबर सभी जिले की

पशुपालकों के लिए संबल बनी मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना

 

पशुपालकों के लिए संबल बनी मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना

Related Articles

हाथों-हाथ शिविर में पशुपालकों 32 मंगल बीमा पॉलिसी वितरित की गयी

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649

 

कामां – प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रत्येक जरूरतमंद तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुँचाने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार प्रयासरत है। आज ग्राम पंचायत धर्मशाला में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में पशुपालकों के 32 पशुओं का बीमा कर हाथों-हाथ पॉलिसी वितरित की गई। पॉलिसी मिलने के बाद पशुपालकों के चेहरों पर खुशी की झलक साफ दिखाई दे रही थी। साथ की साथ 200 गौवंश को एफ एम डी टीका, 100 पेट के कीड़े की व 150 की डस्टिंग की गई !  1962 एंबुलेंस का निशुल्क, सेक्स सॉर्टेड वीर्य जिससे फीमेल बछिया,पड़िया पैदा होगी करवाया गया !

डॉ पवन चौधरी ने बताया कि अब बीमा पॉलिसी मिलने से पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है। यदि भविष्य में किसी पशु की बीमारी या दुर्घटना से आकस्मिक मृत्यु हो जाती है तो सरकार द्वारा निर्धारित बीमा राशि मिलेगी और हम आर्थिक संकट से बच सकेंगे। इस अवसर पर शिविर प्रभारी ,पशुपालन विभाग के डॉ पवन चौधरी एवं कामां तहसीलदार भरत दान चारण ने कहा कि ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविर में पशुपालकों को जो संबल मिला है, वह उनके आजीविका सुरक्षा की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।

Show More
Check Also
Close
Back to top button