

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता और पर्यावरण के संरक्षण के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति अंकिता अलावा, ग्राम पंचायत डोंचा के सरपंच गणेश, सचिव शैलेन्द्र शर्मा, के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर तलाई, स्कुल तथा ग्राम पंचायत परिसर पर श्रमदान किया गया। प.दिनदयाल उपाध्याय गरीबो की आवाज थे। प्रधानमंत्री उन्ही की विचाराधारा से प्रेरित होकर स्वच्छ भारत मिशन चला रहे है। इस अवसर पर स्वच्छता को लेकर शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में रोजगार सहायक चम्पालाल मुवेल, पटवारी अरविंद यादव, संबइंजि.राहूल ठाकूर, SBM V C सन्तोष वास्केल, आंगनवाड़ी कायकर्ता, जनपद अधिकारी रविंद्र परमार, खंड पंचायत अधिकारी राधेश्याम खोड़े आदि उपस्थित रहे!
