A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमभीलवाड़ाराजस्थान

पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, प्रेमी गिरफ्तार।

 

​भीलवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र में एक महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए महिला के प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

​पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला और आरोपी प्रेमी लिव-इन रिलेशनशिप में थे। हाल ही में महिला ने आरोपी के साथ रहने से इनकार कर दिया था, जिससे उनके बीच विवाद बढ़ गया। इसी गुस्से में आकर प्रेमी ने महिला की बेरहमी से हत्या कर दी।

​आरोपी ने कोठारी नदी के पास महिला का सिर पत्थर से कुचल दिया और उसके शव को वहीं फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles
Show More
Back to top button