
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
कामां में स्काउट व गाइड का वार्षिक अधिवेशन संपन्न
कामां डीग राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ कामां का वार्षिक अधिवेशन स्थानीय संघ अध्यक्ष उमाशंकर शर्मा की अध्यक्षता एवं कल्पना शर्मा सीओ गाइड एवं देवेंद्र कुमार मीणा सीओ स्काउट भरतपुर के मुख्य आतिथ्य में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कामा में संपन हुआ।
वार्षिक अधिवेशन की शुरुआत मां शारदे प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण अतिथियों द्वारा किया गया स्काउट गाइड प्रार्थना की गई अतिथियों का स्कार्फ पहना कर व साफा बांधकर सम्मान किया गया शाब्दिक स्वागत के साथ स्थानीय विद्यालय की बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया सभी आगंतुकों ने अपना परिचय दिया ग्रुप संचालन पंजीकरण यूनिट लीडर बालक बालिकाओं का प्रगतिशील प्रशिक्षण इको क्लब कोटा मनी पर विस्तृत चर्चा कल्पना शर्मा सी ओ गाइड व डायमंड जुबली जंबूरी नवंबर 2025 लखनऊ उत्तर प्रदेश में आयोजन राष्ट्रीय जंबूरी में स्काउट गाइड टूप कंपनी की सहभागिता जिले की संख्यात्मक एवं गुणात्मक वृद्धि से देवेंद्र कुमार मीणा सी ओ स्काउट ने अवगत कराया।
प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार का स्कार्फ पहना कर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर जिला अधिकारियों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया स्काउट गाइड गतिविधि संचालन पर विचार विमर्श किया ब्लॉक में सघन निरीक्षण कर समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट प्राप्त व स्थानीय संघ स्तर पर शिविर लगाकर राज्य सरकार के आदेशानुसार विद्यालयों में स्काउट गाइड कब बुलबुल गतिविधि संचालित की जावेगी स्काउट गाइड सेवा है। बालक बालिकाओं का सर्वांगीण विकास होता है।
अध्यक्ष उद् बोधन में उमाशंकर शर्मा ने कहा कि जिन विद्यालयों में यह गतिविधि संचालित नहीं है वहां
राजस्थान च स्थानीय सं
वाषि
भी आवश्यक रूप से संचालित हो ब्लॉक के 60 प्रधानाचार्य स्काउट गाइड ने अधिवेशन में सहभागिता कर कोटा मनी जमा कराई भुवनेश शर्मा प्रशासनिक अधिकारी सीबीओ कार्यालय कामा सचिव सचिन होलकर, रविंद्र उपाध्याय जिला स्काउट प्रतिनिधि पंकज पाराशर व्याख्याता प्रीति खंडेलवाल एवं ब्लॉक के स्काउटरऔर गाइड ने सहभागिता की सी ओ गाइड कल्पना शर्मा ने महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोपीनाथ मुरली मनोहर पब्लिक स्कूल एम सी एल चिल्ड्रन एकेडमी कामा का ग्रुप विजिट किया गया संचालन मुकुट बिहारी गुप्ता सहायक लीडर ट्रेनर कामा ने किया।