A2Z सभी खबर सभी जिले की

अवैध हथकड शराब 29 लीटर सहित मुल्जिम भवानीसिंह गिरफ्तार

कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की।

पुलिस थाना बासदयाल ने अवैध हथकड शराब 29 लीटर सहित मुल्जिम भवानीसिंह को गिरफ्तार किया है। मुल्जिम द्वारा परिवहन में काम में ली जा रही बिना नम्बरी मोटर साईकिल को भी जप्त किया गया ।

वैभव शर्मा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपूतली के सुपरविजन व मुकेश कुमार आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत बानसूर के निर्देशन में प्रदीप सिंह उपनिरीक्षक थानाधिकारी थाना बासदयाल के नेतृत्व में टीम के द्वारा राजस्थान आबकारी अधिनियम में कार्यवाही करते हुए मुल्जिम भवानीसिंह के कब्जे से अवैध हथकड शराब 29 लीटर व परिवहन करने में काम में ली जा रही एक बिना नम्बरी मोटर साईकिल को जप्त कर मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!