
सांसद सुरेंद्र यादव ने शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात
आर्थिक सहायता के साथ बंधाया ढांढस

जहानाबाद। सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने सोमवार को जहानाबाद संसदीय क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में भ्रमण कर हाल के दिनों में दुर्घटना के शिकार एवं किसी घटना में मारे गए लोगों के शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की और सभी को आर्थिक मदद दी ।इस दौरान सांसद सबसे पहले काको नगर पंचायत में मारे गए किसान मोहसिन आलम के शोकाकुल परिवारों से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली एवं घटना पर अफसोस जताते हुए शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाया। सब्जी विक्रेता के चुंगी नहीं देने के कारण मारपीट कर हत्या कर दिया गया था।
सांसद काको प्रखंड के खालिसपुर में दीनानाथ यादव के भतीजा की मौत होने से शोकाकुल परिवार से मिल सांत्वना दी और जहानाबाद प्रखंड के मिल्की पर नंदू यादव के पांच वर्षीय पोता की मृत्यु होने मिलकर ढांढस बंधाया।इसी तरह गुहा पाकड़ में अखिलेश यादव के घर जाकर परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दिया। वहां उसने उज्ज्वल नाम के युवक की जेल में मौत हो गई थी इसी तरह गुड़यारी पर जाकर राजद नेता संजय यादव के भाई रामप्रीत यादव की ब्रेन हैमरेज से मौत होने गई उनके परिजनों को मिलकर सांत्वना देने के साथ साथ आर्थिक सहायता भी दी।सांसद सुरेंद्र यादव धावा पर गांव में प्रहलाद यादव के भोज शिरकत कर श्रद्धांजलि दी ।इसके बाद सांसद रतनी प्रखंड के सलारपुर गांव जाकर मृतक नीतीश के परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया । ग़ौरतलब है नीतीश की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी।सांसद बिहार में होते बेगुनाह लोगों की हत्या पर नाराजगी जताते हुए उचित प्लेटफॉर्म पर आवाज उठाने और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि धर्मपाल सिंह यादव,राजद नेता बैकुंठ यादव पप्पू मल्लिक छोटू यादव मिथिलेश यादव सहित कई राजद नेता मौजूद थे।
