
उदलियास | लसाडिया के पास भेरू नाथ मंदिर के पास श्री देव गोशाला का शुभारंभ ओर पौधारोपण पंचायत समिति सदस्या कैलाशचंद्र तिवाड़ी की अध्यक्षता में कार्य कर्म हुआ पंचायत समिति सदस्या कैलाश तिवाड़ी ने बताया कि गायों को गुड और चने खिलाकर गौशाला का शुभारंभ किया। इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गौवंश को संरक्षित करने के लिए सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर गौशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा गौ संरक्षण की दिशा में लगातार सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करने के लिए कृत संकल्पित है। इस मौके पंचायत समिति सदस्या कैलाश तिवाड़ी चेतनप्रकाश जांगिड़ दयाशंकर गुजराती सौभागमल कुमावत संदीप वैष्णव चेतन गुजराती रामेश्वर गुर्जर श्याम लाल गुर्जर भेरू गुर्जर बद्री बलाई पप्पू गुर्जर, पार्षद सत्य नारायण गुमावत फ़ोरू गुर्जर नारायण शर्मा रामेश्वर जांगिड़ और कई महिलाएं सभी ग्रामवासी मौजूद थे।