

रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपना जन्मदिन धार जिले की बदनावर तहसील के ग्राम भैसोला में मनाएंगे।यह जानकारी प्रेस वार्ता में देते हुए भाजपा (धार) ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदीजी वहां मित्रा टेक्स्टाइल पार्क की सौगात जिले को भेंट करेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा ने बुथ लेवल से शुरूआत कर आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के जन्मदिन को इस पखवाड़े में सेवा सुशासन के रूप में मनाए। प्रेस वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेड़ा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के जिला संयोजक विनोद शर्मा भी उपस्थित रहे।