
. शिमला: कुल्लू-मंडी में बंद सड़कों पर वसूला जा रहा टोल टैक्स, जल्द किया जाएगा कार्यकारिणी का विस्तार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खुलासा किया कि कुल्लू-मंडी में बाढ़ के बाद कई सड़कें अभी भी बंद हैं, लेकिन फिर भी टोल टैक्स वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है और डिज़ास्टर एक्ट के तहत पहले इसे रोका गया था। अब इस पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह अच्छा काम कर रही हैं और पार्टी की कार्यकारिणी का विस्तार भी जल्द किया जाएगा।