A2Z सभी खबर सभी जिले कीशिमला

एच आर टीसी के रिटायर कर्म चारीयो ने जताया सरकार का आभार

रामपुर पेंशनर्स कल्याण संगठन इकाई रामपुर व रिकांगपिओ की मासिक बैठक एचआरटीसी कार्यशाला सभागार में संपन्न।

विभिन्न मुद्दों पर चर्चा, चार प्रतिशत डी ए देने के लिए सरकार का जताया आभार।

रामपुर बुशहर ,,8 मई,,आत्मा सिंह

पेंशनर्स कल्याण संगठन रामपुर व रिकांगपिओ इकाई की मासिक बैठक एचआरटीसी कार्यशाला सभागार रामपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रधान वीरभद्र सिंह कायथ ने की। बैठक में एचआरटीसी के सेवानिवृत कर्मचारियों को चार प्रतिशत डी ए प्रदान करने पर सरकार का सर्वसम्मति से आभार जताया गया। इसके अलावा सेवानिवृत कर्मचारियों के लंबित पड़े चिकित्सा भत्ते की रकम अदा करने के साथ-साथ एक जनवरी 2016 से देया डी ए के एरिया का भुगतान करने की मांग सरकार से की गई। संगठन के प्रधान वीरभद्र सिंह कायथ ने सरकार से मांग की है कि एचआरटीसी के सेवानिवृत कर्मचारी जो 65, 70 और 75 वर्ष पूरे कर चुके हैं उन्हें अन्य सेवानिवृत कर्मचारियों की तर्ज पर वित्तीय लाभ दिया जाने के साथ-साथ एचआरटीसी के सेवानिवृत्ति कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति बनाई जाए। यह सरकार से मांग की गई है।

Related Articles

इस मौके पर संगठन के महासचिव ओमप्रकाश ठाकुर, कोषाध्यक्ष प्रताप वर्मा, राज्य उप प्रधान प्रीतम चौहान, होशियार चंद जिश्तु, आरके ठाकुर, राजेंद्र सिंह ठाकुर, नरेंद्र परमार, रणवीर सिंह ठाकुर, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।

फ़ोटो सहित

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!