A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउमरियादेशमध्यप्रदेश

पेंशन भुगतान में विलंब रोकने के लिए 13 अगस्‍त को एक दिवसीय शिविर

माह जुलाई तक लंबित पेंशन प्रकरणों के शत प्रतिशत निराकरण हेतु पेंशन शि‍विर 13 अगस्‍त को

उमरिया जिले में सेवा निवृत्त , दिवंगत शासकीय सेवको के पेंशन प्रकरणों का यथा समय निराकरण कर नियमित पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तर पर पेंशन कार्यालयो का गठन कर जिला पेंशन अधिकारियों को सौंपा गया है । मध्‍यप्रदेश सिविल सेवा के नियम अनुसार कार्यालय प्रमुखों को शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरण उनकी सेवा निवृत्ति से छह माह पूर्व पेंशन संवितरण अधिकारी को प्रस्तुत करने के प्रावधान है ।

जिला पेंशन अधिकारी ने कहा है कि कतिपय कार्यालयों व्दारा पेंशन प्रकरण पेंशन कार्यालय में विलंब से प्रस्तु्त किए जाने से उनका निराकरण एवं भुगतान यथा समय नही हो पा रहा है । शासन की मंशा है कि प्रत्येतक शासकीय सेवक को सेवा निवृत्ति के पश्चात समस्त पेंशनरी स्वत्वों का यथा शीघ्र भुगतान कर दिया जाए । जिसके पालन में जिले में माह जुलाई तक लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए 13 अगस्त को एक दिवसीय पेंशन शिविर का आयोजन किया गया है । समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी से कहा गया है कि लंबित पेंशन प्रकरण कार्यालय में प्रस्तुत कर 13 अगस्त तक शत प्रतिशत निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करें ।

अनंत लकडा ( अखंड भारत न्‍यूज ) 

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!