A2Z सभी खबर सभी जिले की

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बढ़ी सक्रियता

अलीगढ़ न्यूज़

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बढ़ी सक्रियता

जिले में 23 खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने किए संग्रहित

Related Articles

अलीगढ़ 07 अगस्त 2025 जिले में खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में, आगामी रक्षाबंधन एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष खाद्य सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमें जिले के विभिन्न बाजारों, किराना दुकानों, मिठाई प्रतिष्ठानों, डेयरी, होटल एवं स्नैक्स स्टोर्स पर औचक निरीक्षण के लिए पहुँचीं। निरीक्षण के दौरान 23 खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए, जिनमें मिश्रित दूध, खोया, पनीर, रिफाइंड तेल, नमकीन, मिठाई, सूजी, बिस्किट व अन्य उत्पाद सम्मिलित थे।

प्रमुख तथ्य इस प्रकार हैं:

73 किलोग्राम सड़ी-गली रिफाइंड नमकीन एवं सैम्पल किए गए उत्पादों को तत्काल नष्ट किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 23,360 आंकी गई। 70 किलोग्राम पोलीथीन में रखा गया खोया भी संदेहास्पद गुणवत्ता के कारण नष्ट कराया गया, जिसकी कीमत 13,062 बताई गई। 190 किलोग्राम खोया मिक्सिंग की आशंका के चलते जब्त कर 38,000 मूल्य का खोया मौके पर नष्ट कराया गया। कुछ प्रतिष्ठानों से लिए गए मिश्रित दूध, पनीर व सूजी के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

इन स्थानों पर हुई कार्यवाही:

रिलायंस स्टोर (अलीगढ़), खैर मार्केट, मामू-भांजा मार्केट, बरौला बाईपास, ग्राम चकबरा, सराय हकीम रोड, व अन्य स्थानीय प्रतिष्ठान

जनसामान्य से अपील

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन दीनानाथ यादव ने जनता से अनुरोध है कि वे खाद्य पदार्थ खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, पैकेजिंग, लेबलिंग एवं एक्सपायरी की जानकारी अवश्य लें। किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा शंका की स्थिति में तत्काल खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित करें। यह अभियान भविष्य में भी सतत रूप से जारी रहेगा, जिससे जनमानस को शुद्ध, सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!